
ऑपरेशन विश्वास के तहत धमधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना धमधा, जिला दुर्ग पुलिस को ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 11 जनवरी 2026 को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तीन स्थानों पर एक साथ कार्रवाई
अवैध शराब बिक्री की सूचना पर धमधा पुलिस ने ग्राम दारगांव, रघुनाथ होटल क्षेत्र और गोबरा दारगांव मुख्य मार्ग मोहलई तिराहा में एक साथ दबिश दी।

दारगांव में आरोपी पकड़ा
ग्राम दारगांव निवासी झूनउ निर्मलकर को बिरोदा रोड किनारे शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके कब्जे से 29 पौवा शराब और बिक्री की रकम सहित कुल ₹3,200 जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।
रघुनाथ होटल के पास गिरफ्तारी
रघुनाथ होटल, धमधा के पास रोड किनारे से यशवंत यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में 30 पौवा शराब और नकद ₹3,700 बरामद की गई।
मोहलई तिराहा में दो आरोपी धराए
गोबरा दारगांव मुख्य मार्ग के मोहलई तिराहा में दबिश देकर रामायण यादव और रामचन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 30 पौवा देशी शराब और नकद ₹4,350 जब्त की गई।
कुल जब्ती
पुलिस ने सभी आरोपियों से कुल 89 पौवा शराब और अवैध शराब बिक्री की ₹11,250 नकद रकम जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी
1.झूनउ निर्मलकर (50 वर्ष), ग्राम दारगांव
2.यशवंत यादव (34 वर्ष), ग्राम दारगांव
3.रामायण यादव (42 वर्ष), ग्राम दारगांव
4.रामचन्द्र यादव (36 वर्ष), ग्राम दारगांव
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



