March 8, 2026
Durg : ऑनलाइन डिलीवरी राशि में गबन, कंपनी के सुपरवाइजर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Durg : ऑनलाइन डिलीवरी राशि में गबन, कंपनी के सुपरवाइजर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Feb 3, 2026

भिलाई चरोदा क्षेत्र में ऑनलाइन सामान वितरण से जुड़ी राशि में गबन और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दुर्ग पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वाउचर और बैंक जमा राशि में मिली गड़बड़ी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अशोक कुमार वैष्णव (56 वर्ष), निवासी नया राम मंदिर के पास, भिलाई चरोदा ने थाना भिलाई चरोदा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी एनटेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत सुपरवाइजर जतिन कुमार झा द्वारा ऑनलाइन सामान वितरण से प्राप्त नकद राशि को बैंक में कम जमा किया गया।
जांच में 1.85 लाख रुपये के गबन का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा बैंक में कुल 3,35,715 रुपये जमा किए गए, जबकि कंपनी के वाउचर के अनुसार 5,21,046 रुपये जमा किया जाना था। इस प्रकार 1,85,351 रुपये का गबन किया गया। बाद में आरोपी द्वारा 80,000 रुपये जमा किए गए, लेकिन शेष 1,05,040 रुपये जमा न कर धोखाधड़ी की गई।
आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध
शिकायत के आधार पर थाना भिलाई चरोदा में अपराध क्रमांक 72/2026 दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 316(D) एवं 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला कायम कर पूछताछ की गई है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
आरोपी का विवरण
•नाम: जतिन कुमार झा
•उम्र: 30 वर्ष
दस्तावेज जब्त

पुलिस द्वारा मामले से संबंधित वाउचर एवं बैंक अभिलेख जब्त किए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix