
NR इस्पात कंपनी में दर्दनाक हादसा: लोडर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौके पर मौत
रायगढ़ से बड़ी औद्योगिक दुर्घटना की खबर
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित NR इस्पात कंपनी में एक गंभीर औद्योगिक हादसा हो गया, जिसमें फैक्ट्री के सुपरवाइजर जयप्रकाश भगत (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटित हुआ।

कोयला लोडिंग के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जयप्रकाश भगत झारखंड के रहने वाले थे और पिछले एक साल से देलारी स्थित NR इस्पात कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को वह अपनी नियमित ड्यूटी पर फैक्ट्री परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान कोयला लोडिंग के समय लोडर की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जांच की जा रही है और पुलिस फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



