
अब अंबेडकर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर नहीं बनाएंगे सीधे CT Scan/ MRI की पर्ची, यूनिट इंचार्ज के सिग्नेचर अनिवार्य
रायपुर। डॉ. बी. आर. अंबेडकर अस्पताल में जांच व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब जूनियर डॉक्टर मरीजों के लिए सीधे सोनोग्राफी, सीटी स्कैन और एमआरआई की पर्ची नहीं बना सकेंगे। इसके लिए यूनिट इंचार्ज कंसल्टेंट के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।

क्यों लिया गया निर्णय?
अस्पताल में कई महीनों से शिकायतें मिल रही थीं कि ओपीडी में अनावश्यक रूप से CT Scan और MRI की पर्चियाँ बनाई जा रही हैं, जिसके चलते मरीजों को 10–20 दिनों तक वेटिंग का सामना करना पड़ रहा था।
अब क्या बदलेगा?
- जूनियर डॉक्टर बिना अनुमति के जांच पर्ची नहीं बना सकेंगे
- यूनिट इंचार्ज के हस्ताक्षर के बाद ही जांच की अनुमति
- सोनोग्राफी, CT Scan और MRI उसी दिन करने की तैयारी

अधीक्षक का बयान
अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया—
“वेटिंग कम हो रही है और जल्द खत्म कर दी जाएगी। मरीजों की सोनोग्राफी, CT Scan और MRI उसी दिन की जाएगी। बिना यूनिट इंचार्ज की अनुमति कोई जांच पर्ची नहीं बनेगी।”
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



