
Raipur में अब कैमरों से कटेंगे 100% चालान: पुलिस कमिश्नर ने दी चेतावनी- जुर्माना नहीं भरा तो रद्द होगा लाइसेंस
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रविवार को जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस (Intelligent Traffic Management System) के कमांड सेंटर का बारीकी से निरीक्षण किया। कमिश्नर ने साफ कर दिया है कि अब शहर में मैन्युअल चालान के बजाय कैमरों के जरिए शत-प्रतिशत ई-चालान बनाए जाएंगे। इससे न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि पुलिस और जनता के बीच होने वाले विवाद भी खत्म होंगे।

90 दिन में नहीं भरा जुर्माना
पुलिस कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिए हैं कि ई-चालान कटने के 90 दिनों के भीतर अगर जुर्माना नहीं भरा गया, तो वाहन मालिक की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। परिवहन विभाग के साथ मिलकर ऐसी व्यवस्था की जा रही है जिससे जुर्माना बकाया होने पर वाहन का लाइसेंस नवीनीकरण, फिटनेस, परमिट और नाम ट्रांसफर जैसी सेवाएं रोक दी जाएंगी। ई-चालान भरने के बाद ही ये सुविधाएं मिल सकेंगी।

मोबाइल पर आएगा मैसेज
अब यातायात नियम तोड़ते ही वाहन मालिक के मोबाइल पर मैसेज और WhatsApp के जरिए चालान की सूचना भेजी जाएगी। इसमें उल्लंघन की फोटो भी होगी। अगर कोई मौके पर तैनात पुलिसकर्मी चालान काटता भी है, तो वह डिवाइस के जरिए ही ई-चालान बनाएगा।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



