March 3, 2026
Surguja : नौकरी का झांसा देकर दो युवतियां को 2.5 लाख में बेची, 4 पर एफआईआर दर्ज

Surguja : नौकरी का झांसा देकर दो युवतियां को 2.5 लाख में बेची, 4 पर एफआईआर दर्ज

Dec 3, 2025

सरगुजा जिले में मानव तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवतियों को अच्छे वेतन वाली नौकरी दिलाने का झांसा देकर मध्य प्रदेश ले जाया गया और वहां करीब ढाई लाख रुपए में बेच दिया गया। एक युवती को उज्जैन में बंधक बनाकर रखा गया था, जबकि दूसरी की जबरन शादी करा दी गई थी।

एमपी पुलिस ने एक युवती को बरामद किया

उज्जैन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती को बंधक अवस्था से मुक्त कराया और उसे सखी सेंटर भेजा। इसके बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के पास लौटा दिया गया। लौटने के बाद पीड़िता ने लखनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसे नौकरी के नाम पर मध्य प्रदेश ले जाकर बेच दिया गया था।

दूसरी युवती की शादी कराकर पैसे की मांग

दूसरी युवती के साथ और भी गंभीर धोखाधड़ी हुई। आरोपियों ने उसकी एक युवक से शादी करा दी है और अब उसे छुड़ाने के लिए पैसों की मांग की जा रही है। पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है।

चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

लखनपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है ताकि दूसरी युवती को भी सुरक्षित वापस लाया जा सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix