
एक बार फिर बिहार की कमान संभालेंगे नीतीश कुमार, 10वीं बार बने मुख्यमंत्री….
पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ आया है। NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। वे 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
20 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण
शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत NDA के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

2000 में बने थे मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत न मिलने पर 7 दिन बाद इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद 2005 में उन्होंने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की और ‘गुड गवर्नेंस’ की अपनी पहचान मजबूत की।
बीते वर्षों में उन्होंने कई बार राजनीतिक समीकरण बदले—2014 में एनडीए से अलग हुए, फिर 2015 में महागठबंधन बनाया, 2017 में दोबारा एनडीए में शामिल हुए। 2022 में पुनः महागठबंधन का रुख किया और 2024 में फिर से एनडीए में लौट आए।अब 2025 में NDA की बड़ी जीत के साथ, नीतीश कुमार एक बार फिर कमान संभालने जा रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



