February 1, 2026
NH-49 पर ट्रक चालक से मारपीट कर लूट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

NH-49 पर ट्रक चालक से मारपीट कर लूट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jan 21, 2026

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर ट्रक चालक से मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूट की गई नकद राशि भी बरामद कर ली गई है।

 

रात में हुई वारदात

थाना प्रभारी भास्कर शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 18 जनवरी की रात करीब 10 बजे तोरद चौक से आगे NH-49 पर हुई। आरोपी ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को निशाना बनाया।

केबिन में घुसकर की मारपीट

आरोपी गजेंद्र केवट (27 वर्ष) ने ट्रक क्रमांक CG10 BY-6839 के चालक प्रहलाद महंत के केबिन में घुसकर उसके साथ हाथ-मुक्कों और बेल्ट से जमकर मारपीट की। अचानक हुए हमले से चालक घबरा गया।

 

जेब से लूटे 3 हजार रुपये

मारपीट के बाद आरोपी ने ट्रक चालक की जेब से 3 हजार रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित चालक ने अकलतरा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने आरोपी को दबोचा

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके पास से लूट की गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix