February 12, 2026
नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक हादसा

नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक हादसा

Feb 11, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से DRG जवान भरत भारती की मौके पर मौत
जगदलपुर। जगदलपुर से सटे आसना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सुरक्षा बल के एक जांबाज जवान की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-30 पर अज्ञात वाहन ने जगदलपुर की ओर जा रहे डीआरजी जवान भरत भारती की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना
जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन की पहचान की जा सके।

2022 में हुआ था चयन, डीआरजी में थे पदस्थ
बताया जा रहा है कि भरत भारती का चयन वर्ष 2022 में बस्तर फाइटर के रूप में हुआ था। इसके बाद उन्हें जिला रिजर्व गार्ड (DRG) दस्ते में पदस्थ किया गया था। वे कर्तव्यनिष्ठ और साहसी जवान के रूप में जाने जाते थे।

पुलिस महकमे में शोक की लहर
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और जवान के साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix