March 3, 2026
रायपुर में जमीन के नए रेट लागू: 7 साल बाद बदली गाइडलाइन दरें, 861 कंडिकाएं घटकर 454 हुईं

रायपुर में जमीन के नए रेट लागू: 7 साल बाद बदली गाइडलाइन दरें, 861 कंडिकाएं घटकर 454 हुईं

Dec 10, 2025

रायपुर। रायपुर जिले में जमीन की गाइडलाइन दरों में बड़ा बदलाव किया गया है। वर्ष 2017-18 के बाद पहली बार गाइडलाइन दरों का व्यापक पुनरीक्षण किया गया है। पिछले 7 वर्षों में नगर निगम के वार्डों का दो बार परिसीमन हुआ, लेकिन उसके अनुरूप गाइडलाइन अपडेट नहीं हो पाने से लोगों को संपत्ति के सही रेट जानने में भारी परेशानी हो रही थी। अब इन सभी विसंगतियों को दूर करते हुए नई और तार्किक गाइडलाइन दरें लागू कर दी गई हैं।

पूर्व गाइडलाइन में एक ही मार्ग, एक ही कॉलोनी और समान परिस्थिति वाले क्षेत्रों में अलग-अलग दरें लागू थीं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होती थी। उदाहरण के तौर पर रिंग रोड-2, रायपुर-बिलासपुर रोड, GE रोड, बलौदाबाजार रोड सहित कई प्रमुख सड़कों पर एक ही वार्ड में अलग-अलग दरें थीं। नई गाइडलाइन में सभी समान परिस्थिति वाले स्थानों का एक ही रेट तय किया गया है।

861 कंडिकाएं  घटाकर किया 454

नगर निगम के 70 वार्डों में पहले 861 कंडिकाएं थीं, जिन्हें घटाकर 454 कर दिया गया है। इससे अब संपत्ति का गाइडलाइन रेट जानना आसान होगा। नई गाइडलाइन में कॉलोनियों के दरों को भी युक्तियुक्त किया गया है। जहाँ पहले एक ही वार्ड में विभिन्न कॉलोनियों के रेट नाम के आधार पर अलग-अलग थे, अब समान परिस्थितियों में एक समान दर लागू होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुख्य मार्ग और अंदरूनी हिस्सों के रेट एकसमान

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुख्य मार्ग और अंदरूनी हिस्सों के रेट समान परिस्थिति के अनुसार एकसमान कर दिए गए हैं। कई गांवों में पहले एक ही मार्ग पर स्थित होने के बावजूद दरों में बड़ा अंतर था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा, शहर में विकसित हुए व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स—जैसे श्रीराम बिजनेस पार्क, रामा वर्ल्ड सिटी, जोरा मॉल—को भी पहली बार गाइडलाइन में शामिल किया गया है। इनके लिए पृथक व्यावसायिक दर तय की गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix