March 8, 2026
 दुर्ग पुलिस और दिशा फाउंडेशन की नई पहल, सेक्टर-8 चौक पर चला विशेष चेकिंग अभियान

 दुर्ग पुलिस और दिशा फाउंडेशन की नई पहल, सेक्टर-8 चौक पर चला विशेष चेकिंग अभियान

Jan 25, 2026

भिलाई | ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026’ के तहत यातायात पुलिस दुर्ग और दिशा फाउंडेशन ने एक संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया। रविवार को भिलाई नगर के व्यस्तम सेक्टर-8 चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों और वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान बैनर, पोस्टर और पंपलेट के जरिए नियमों की जानकारी दी गई।

जिम्मेदार व्यवहार विकसित करने पर जोर

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित इस अभियान में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गयावाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा (स्पीड लिमिट), और मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे नियमों के महत्व को समझाया गया।

उल्लंघन करने वालों को समझाइ

मौके पर जो वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, उन्हें पुलिस ने रोककर चालान काटने के बजाय भविष्य के लिए कड़़ी समझाइश दी। उन्हें सड़क पर की गई छोटी सी गलती के गंभीर दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। अभियान के दौरान विशेष रूप से नशे की हालत में वाहन न चलाने और गलत दिशा (Wrong Side) में ड्राइविंग करने से बचने की सलाह दी गई।

सामूहिक जिम्मेदारी की भावना

यातायात पुलिस दुर्ग और दिशा फाउंडेशन के इस साझा प्रयास का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना है। अधिकारियों का मानना है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix