March 3, 2026
रायपुर-मुंबई के बीच नई फ्लाइट: इंडिगो 1 फरवरी से शुरू करेगा चौथी उड़ान, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

रायपुर-मुंबई के बीच नई फ्लाइट: इंडिगो 1 फरवरी से शुरू करेगा चौथी उड़ान, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Nov 16, 2025

रायपुर। नए साल में राजधानी रायपुर से मुंबई के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दोनों शहरों के बीच बढ़ती मांग को देखते हुए इंडिगो एक फरवरी से चौथी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। यह नई उड़ान दोपहर के शेड्यूल में संचालित होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर समय विकल्प और आसान कनेक्टिविटी मिलेगी।

पहले तीन उड़ाने होती थी संचालित

वर्तमान में रायपुर-मुंबई रूट पर निजी एयरलाइंस की तीन उड़ानें संचालित होती हैं, लेकिन बढ़ते यात्री भार के कारण इस रूट का किराया सामान्य दिनों में भी 10 हजार रुपये से अधिक रहता है, जबकि पीक सीजन में यह दो से ढाई गुना तक पहुंच जाता है।

इंडिगो द्वारा शुरू की जा रही नई उड़ान (6E 2283) नवी मुंबई से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और 2:35 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट (6E 22844) दोपहर 3:05 बजे रायपुर से टेकऑफ होकर शाम 5:05 बजे मुंबई में लैंड करेगी ।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

विमानन अधिकारियों का कहना है कि नई फ्लाइट का समय व्यापारियों, छात्रों और मेडिकल यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगा। वर्तमान में रायपुर से मुंबई की तीन उड़ानें सुबह 8:40, 9:40 और शाम 5:35 बजे संचालित होती हैं। नई उड़ान से यात्रियों के पास यात्रा समय और सीट उपलब्धता का बेहतर विकल्प मिलेगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix