
Durg : नेवई नगर में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 जुआरी गिरफ्तार
जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेवई नगर थाना क्षेत्र से 21 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1.91 लाख नकद, 25 मोबाइल फोन सहित लाखों रुपये की जुआ सामग्री जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर की गई दबिश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में थाना नेवई नगर पुलिस लगातार जुआ गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। इसी क्रम में 21 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ट्रेलोडीह में कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

मौके से 21 आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए
पुलिस की दबिश के दौरान मौके से कुल 21 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से ₹1,91,000 नगद, 25 मोबाइल फोन, 7 ताश की गड्डियां एवं अन्य जुआ सामग्री बरामद की गई। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹9.66 लाख आंकी गई है।
पंजाब जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध पंजाब जुआ अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची
गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेव जंघे (दुर्ग), कमलेश्वर सिंह (सरखुर्द), धनराज देवदास (दुर्ग), प्रशांत वर्मा (नेवई नगर), नयन साहू (दुर्ग), संतोष सेन (राजपुर), चेतन गोडवानी व धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा (नागपुर), संतोष शुक्ला, चेतन शर्मा (दुर्ग), मोहित वर्मा (वैशाली नगर), प्रवीन सिंह (रायपुर), दुर्गेश केशव (जामुल), दुर्ग कुमार सोनी व हिमांशु निहाल (कोहका), बिंदेश सोनी (दुर्ग), मोहित जायसवाल, प्रशांत तिलकर (जामुल), विक्की साहू (नेवई नगर), प्रकाश गोडवानी (नागपुर) एवं सचिन देवांगन (बोरई) शामिल हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



