
नेपाल से सरगुजा काम करने आए युवक की सड़क हादसे में मौत
सरगुजा। सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नेपाल के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। यह घटना लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के बरगीडीह बाजार के पास हुई।

तेज रफ्तार ऑटो ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, नेपाल के लालबंदी गांव का निवासी सागर कार्किक (32 वर्ष) अपने चार साथियों के साथ बाजार से अपने किराए के कमरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बरगीडीह की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
गंभीर चोट से हुई मौत
टक्कर लगते ही सागर सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर के पीछे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और साथियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से साथियों में शोक की लहर है।

ऑटो चालक फरार
घटना के बाद ऑटो चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। साथ में चल रहे अन्य चार युवकों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक रुकने के बजाय और तेजी से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



