
Nehru Nagar under bridge के पास संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश
भिलाई। गुरुवार, 4 सितंबर 2025 की सुबह लगभग 11:10 बजे नेहरू नगर अंडर ब्रिज के पास नाले किनारे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोलकाता निवासी युवक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर बरामद हुआ। इसी आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने पुष्टि की कि युवक कैटरिंग का काम करता था और रोज़गार की तलाश में छत्तीसगढ़ आया हुआ था।
आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है, क्योंकि मौके पर मिले शव के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या की आशंका को देखते हुए संदिग्धों की तलाश जारी है।
सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

नेहरू नगर क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस अब मृतक के संपर्कों, मोबाइल कॉल डिटेल्स और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



