
SIR प्रक्रिया में लापरवाही उजागर, खैरागढ़ में सहायक BLO को नोटिस
खैरागढ़ । विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान लापरवाही बरतने पर सहायक बीएलओ श्यामा बोरकर को एसडीएम एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टंकेश्वर प्रसाद साहू ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गातापार वनांचल क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र क्रमांक 36 इटार पूमाशा में बीएलओ अपनी ड्यूटी से बिना सूचना अनुपस्थित पाई गईं।

एक दिन का कटा वेतन
एसआईआर जैसे संवैधानिक और राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही को गंभीर मानते हुए संबंधित कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश बीईओ नीलम सिंह राजपूत को दिए गए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channal से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



