March 3, 2026
Naxli संगठन को बड़ा झटका: कांकेर में महिला समेत 3 इनामी नक्सली ढेर

Naxli संगठन को बड़ा झटका: कांकेर में महिला समेत 3 इनामी नक्सली ढेर

Sep 29, 2025

कांकेर, 29 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छिंदखड़क जंगलों में रविवार को सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी मोर्चे पर बड़ी सफलता दर्ज की। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) और बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान एक महिला समेत तीन इनामी नक्सली मारे गए। इन पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

 

मारे गए नक्सलियों की पहचान

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में शामिल हैं –

सरवन मडकम उर्फ विश्वनाथ उर्फ बुधराम पुनेम (एसीएम, सीतानदी/रावस समन्वय एरिया कमेटी, सचिव) – 8 लाख का इनामी।

राजेश उर्फ राकेश हेमला (एसीएम, नगरी एरिया कमेटी/गोबरा एलओएस कमाण्डर) – 5 लाख का इनामी।

बसंती कुंजाम उर्फ हिडमे (महिला नक्सली, समन्वय/प्रोटेक्शन टीम, मैनपुर-नुआपाड़ा सदस्य) – 1 लाख की इनामी।

घटनास्थल से बरामद हथियार

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री मिली, जिनमें शामिल हैं:

  • एक एसएलआर
  • एक .303 राइफल
  • एक 12 बोर बंदूक
  • एक कार्बाइन

विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री

सुरक्षा बलों का बयान

उप महानिरीक्षक (कांकेर रेंज) अमित तुकाराम कांबले, उप महानिरीक्षक बीएसएफ (कन्हारगांव सेक्टर) विपुल मोहन बाला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई.के. एलिसेला और गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने संयुक्त रूप से इस अभियान की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का अवसर दिया जा रहा है, लेकिन जो हिंसा का रास्ता चुनेंगे, उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा।

शहरी नेटवर्क से जुड़ा था गिरोह

जांच में सामने आया है कि मारे गए नक्सली शहरी नेटवर्क से भी जुड़े हुए थे। गिरफ्तार नक्सली रामा किचाम ने अपने साथियों जग्गू कुरसम उर्फ रवि उर्फ रमेश और उसकी पत्नी कमला के साथ मिलकर कई नक्सलियों को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराया था। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल दस्तावेज, डायरी और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद हुई है।

 

लगातार कमजोर हो रहा नक्सली संगठन

हाल ही में पुलिस ने घायल नक्सली महिला रेशमा को भी गिरफ्तार किया था। अब तीन इनामी नक्सलियों के मारे जाने से संगठन को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लगातार कार्रवाई और आत्मसमर्पण नीति के कारण माओवादी संगठन अब तेजी से कमजोर हो रहा है और उसका नेटवर्क टूटने की कगार पर है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix