
आत्मसमर्पण की बढ़ती लहर से डरे नक्सली, प्रेस नोट जारी कर कहा – ‘लड़ाई जारी रखेंगे’…
जगदलपुर। नक्सलियों के लगातार आत्मसमर्पण और पुनर्वास के बीच अब नक्सल संगठन के पूर्वी रीजनल ब्यूरो का नया बयान सामने आया है। यह ब्यूरो झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय माना जाता है। नए बयान में नक्सलियों ने “लड़ाई जारी रखने” का ऐलान किया है। इस बयान के पीछे कुख्यात नक्सली नेता मिशिर बेसरा का नाम प्रमुखता से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसे इस रीजन का सबसे बड़ा नक्सली माना जाता है।

बेसरा और उसके समूह ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में हो रहे लगातार नक्सल आत्मसमर्पणों की कड़ी निंदा की है। बयान में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को “संगठन के गद्दार” बताते हुए कहा गया है कि वे “सरकारी नीति में फंस गए हैं।”
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



