
नक्सलियों ने 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, माओवादी संगठन ने पुलिस पर लगाए फर्जी एनकाउंटर के आरोप
जगदलपुर। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने एक प्रेस नोट जारी कर आंध्रप्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में हुई मुठभेड़, जिसमें नक्सली लीडर हिड़मा समेत 13 माओवादी मारे गए थे, उसे संगठन ने फर्जी एनकाउंटर करार दिया है। इसी के विरोध में माओवादी संगठन ने 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद की घोषणा की है।

प्रवक्ता ने दावा किया है कि पुलिस ने माओवादी लीडर देवजी को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया है, लेकिन गिरफ्तारी की जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई। प्रेस नोट में यह भी कहा गया है कि देवजी सहित लगभग 50 माओवादियों को गुप्त स्थानों पर हिरासत में रखा गया है, और उन्हें अदालत में पेश नहीं किया गया, जो कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है।

आंध्रप्रदेश में हुए मुठभेड़ पर उठाए सवाल
इसके साथ ही आंध्रप्रदेश में हुई हालिया मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए कमेटी ने इसकी न्यायिक जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई संदिग्ध है और कई तथ्य सामने नहीं लाए जा रहे हैं। इन सभी मुद्दों के विरोध में माओवादी संगठन ने 30 नवंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में बंद का ऐलान किया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



