
नक्सलियों की नापाक साजिश नाकाम, जवानों ने बरामद किए 10 किलो Tiffin बम और आईईडी
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के चेरपाल-पेद्दाकोरमा मार्ग पर सोमवार को सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया। डीआरजी बीजापुर और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 222वीं बटालियन की संयुक्त टीम सर्च अभियान पर निकली थी। इस दौरान सड़क किनारे बिछाए गए इलेक्ट्रिक तारों पर शक होने के बाद पूरे इलाके की सघन तलाशी ली गई।

तलाशी में एक स्टील के टिफिन में लगभग 10 किलो विस्फोटक और 3 किलो वजन का बीजीएल सेल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) आईईडी बरामद हुआ। बम निरोधक दल ने मौके पर ही इन विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। विस्फोट की आवाज ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
अधिकारियों के अनुसार, नक्सली इन विस्फोटकों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों तथा आम नागरिकों को निशाना बनाने के लिए करने वाले थे। हालांकि जवानों की सतर्कता और संयमित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई।
इस अभियान में चार नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया जिन पर कुल 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनके पास से न केवल विस्फोटक बल्कि माओवादी प्रचार सामग्री, खुदाई के औजार, बैटरियां और तार भी बरामद हुईं।

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के नेटवर्क को काफी कमजोर किया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये नक्सली किन-किन हमलों में शामिल थे और उनके अन्य साथियों तक कैसे पहुंचा जाए। यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर नक्सली विरोधी अभियान के तहत हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



