
Naxal Encounter सुकमा में बड़ी मुठभेड़, 5 Lakh की इनामी महिला नक्सली ढेर – मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
सुकमा (छत्तीसगढ़), 18 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियाँ कमजोर पड़ती दिख रही हैं। इसी कड़ी में सुकमा जिले के पश्चिमी क्षेत्र से आज सुबह एक बड़ी मुठभेड़ की खबर आई है।

महिला नक्सली मारी गई
जानकारी के मुताबिक, सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। हालांकि, उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
रात से जारी था सर्च ऑपरेशन
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी आधार पर बुधवार देर रात से ही सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह होते ही जवानों और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी शुरू हो गई।

अब भी जारी है मुठभेड़
सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर रखा है और घटनास्थल की सघन सर्चिंग की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आसपास और नक्सली छिपे हो सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ खत्म होने और जवानों के लौटने के बाद ही मारे गए नक्सलियों की सही संख्या का खुलासा हो पाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



