March 4, 2026
केशकाल: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का खुलासा, डेढ़ महीने बाद आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

केशकाल: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का खुलासा, डेढ़ महीने बाद आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Dec 21, 2025

केशकाल। केशकाल थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी आदित्य दुबे को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिग बच्ची को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है, जो पिछले करीब डेढ़ महीने से लापता थी।

लापता होने के बाद दर्ज हुई थी रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार, नाबालिग बच्ची के अचानक लापता हो जाने के बाद परिजनों ने केशकाल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण और संभावित अपराध की आशंका के तहत तत्काल जांच शुरू की।

संयुक्त टीम ने शुरू की सघन तलाश
मामले की जांच के लिए विश्रामपुरी थाना पुलिस और साइबर सेल कोंडागांव की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी।

राजस्थान से आरोपी की गिरफ्तारी
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को आरोपी की लोकेशन राजस्थान में मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने दबिश देकर आरोपी आदित्य दुबे को गिरफ्तार किया और नाबालिग बच्ची को उसके कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया।

स्वास्थ्य परीक्षण व कानूनी कार्रवाई जारी
बरामदगी के बाद बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix