
नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार
बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी को जेल भेजा गया
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नाबालिग से यौन शोषण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

2024 में दर्ज हुआ था मामला
मामला वर्ष 2024 का है, जब बलरामपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका ने आरोपी बबलू यादव पिता बऊआ यादव, निवासी ग्राम जामडीह, के खिलाफ यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 140/2025 दर्ज किया था।
गिरफ्तारी से पहले पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
आरोपी घटना के बाद से फरार था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और मुखबिरों की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



