March 3, 2026
Bilaspur: कॉलेज से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़, कोटा पुलिस ने 24 घंटे में तीनों आरोपी दबोचे

Bilaspur: कॉलेज से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़, कोटा पुलिस ने 24 घंटे में तीनों आरोपी दबोचे

Nov 21, 2025

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में कॉलेज से घर लौट रही एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह के निर्देश पर कोटा पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

रास्ता रोककर की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी गालियां

पीड़िता ने 19 नवंबर 2025 को कोटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि तीन युवक—तुषार साहू, कोमल साहू और नितेश साहू— कॉलेज से घर लौटते समय उसका रास्ता रोककर जबरन छेड़छाड़ करने लगे। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज भी की।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने धारा 74, 296 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix