
15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, चार माह की गर्भवती: शादी का झांसा देकर भगाया, Raipur में दोनों मिले; आरोपी को 20 साल की सजा
शादी का धोखा देकर भगाया
छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भगा लिया। पीड़िता को बहला-फुसलाकर वह रायपुर ले गया, जहां दोनों को पुलिस ने खोजकर बरामद किया।

किशोरी मिली तो थी चार माह की गर्भवती
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद मेडिकल जांच में पता चला कि नाबालिग गर्भवती है और गर्भ 4 महीने का है। इसके बाद मामला पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया गया।
मुकदमे में आरोपी को 20 साल की सजा
अदालत ने साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि नाबालिगों के खिलाफ ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



