
Chhattisgarh: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का मामला उजागर, आरोपी गिरफ्तार
लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज
बेलगहना चौकी में नाबालिग किशोरी के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी अचानक लापता हो गई। तलाश के दौरान जानकारी मिली कि महरपुर, लोरमी निवासी 22 वर्षीय अजय ढीमर उर्फ भगवान सिंह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अजय ढीमर आदतन अपराधी है और पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरणों में उसका नाम शामिल रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत किया।
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
किशोरी को बरामद कर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



