March 11, 2026
नवा रायपुर: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, साला गंभीर घायल

नवा रायपुर: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, साला गंभीर घायल

Dec 30, 2025

पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे दोनों, उपरवारा चौकी क्षेत्र की घटना
रायपुर। नवा रायपुर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक घटना रायपुर जिले के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत उपरवारा चौकी इलाके में हुई।

कार्यक्रम में जा रहे थे दोनों
मिली जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम चरौदा निवासी तीरथ सोनवानी अपने साले गौतम रात्रे के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने खपरी जा रहे थे। दोनों जैसे ही नवा रायपुर स्थित बालको अस्पताल के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण कि कुचल गया सिर
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक से सड़क पर गिर पड़े। हादसे में तीरथ सोनवानी का सिर बस के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गौतम रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल गौतम रात्रे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix