February 2, 2026
नवविवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान: ससुराल में झगड़े के बाद लिया आत्मघाती कदम

नवविवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान: ससुराल में झगड़े के बाद लिया आत्मघाती कदम

Jul 10, 2025

बिलासपुर के ग्राम जोंधरा में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका गायत्री यादव (22) की शादी को अभी एक साल ही हुआ था। घटना से एक दिन पहले उसका ससुराल वालों से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अगले दिन उसकी लाश साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। पचपेड़ी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ससुराल में लगातार विवाद बना मौत का कारण?

गायत्री यादव की शादी ग्राम जोंधरा के रामायण चौक निवासी रामलाल यादव से पिछले साल हुई थी। बताया जा रहा है कि गायत्री का अपने ससुराल वालों से अक्सर विवाद होता रहता था। 8 जुलाई की रात भी उसके और परिवार वालों के बीच तीखी बहस हुई। नाराज होकर गायत्री अपने कमरे में चली गई, जिसे परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया। रात में परिवार के अन्य सदस्य बरामदे में सो गए।

सुबह कमरे से नहीं आई, तो खुला भयानक मंजर

अगली सुबह जब गायत्री कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और उसे आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने खिड़की से झांका, जहां गायत्री की लाश पंखे के हुक पर साड़ी के फंदे से लटकती दिखी। परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़ा और हंसिए से फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच, मायके वालों के बयान होंगे दर्ज

सूचना मिलते ही पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। गायत्री के मायके वालों को सूचित किया गया, जो तुरंत गांव पहुंचे। पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मायके वालों से पूछताछ और उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

👇👇हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix