March 3, 2026
नवरात्रि में डोंगरगढ़ Railway Station पर 10 ट्रेनों का ठहराव, स्पेशल मेमू ट्रेनें भी चलेंगी

नवरात्रि में डोंगरगढ़ Railway Station पर 10 ट्रेनों का ठहराव, स्पेशल मेमू ट्रेनें भी चलेंगी

Sep 20, 2025

नवरात्रि के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 यात्रियों वाली ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है। इसके अलावा, रेलवे ने कई मेमू ट्रेनों का डोंगरगढ़ तक विस्तार किया है ताकि तेज़ और सुगम यात्रा सुनिश्चित हो सके.

 

मेमू ट्रेनों का विस्तार

  • गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू को इस नवरात्रि पर रायपुर तक बढ़ाया गया है। यह शाम 5:15 बजे रायपुर से रवाना होगी।
  • इसी तरह, 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू रात 10:40 बजे रायपुर पहुंचेगी।
  • रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू (68729) रात 11:40 बजे डोंगरगढ़ से रवाना होकर गोंदिया 1:20 बजे पहुंचेगी।
  • डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू (68730) गोंदिया से 1:45 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़ 3:20 बजे आएगी।

डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल मेमू ट्रेनें

06886 डोंगरगढ़-दुर्ग मेमू ट्रेन 1 बजे डोंगरगढ़ से रवाना होकर कई स्टेशनों से गुजरते हुए दोपहर 2:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इसी समय, 06885 दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू ट्रेन 2:40 बजे दुर्ग से चलकर शाम 4 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।

 

ठहराव मिलने वाली ट्रेनें

  • 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • 12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • 12849/12850 बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • 12771/12772 रायपुर-सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix