
रायपुर IIM में शुरू हुई राष्ट्रीय IG-DG कॉन्फ्रेंस: PM मोदी ने किया शुभारंभ, विकसित भारत की सुरक्षा रणनीति पर 12 घंटे की अहम बैठक जारी
रायपुर: रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में आज ‘विकसित भारत के सुरक्षा आयाम’ विषय पर राष्ट्रीय स्तर की IG-DG कॉन्फ्रेंस का आगाज हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8:30 बजे सम्मेलन स्थल पहुंचे और ठीक 9 बजे औपचारिक रूप से सम्मेलन का शुभारंभ किया।
कॉन्फ्रेंस की कुल अवधि 25 घंटे निर्धारित
आज का सत्र कुल 12 घंटे चलेगा, जबकि तीन दिनों की इस कॉन्फ्रेंस की कुल अवधि 25 घंटे निर्धारित की गई है। बैठक में देशभर में लागू की जाने वाली ऐसी ठोस सुरक्षा नीतियों पर मुहर लगने की उम्मीद है, जो विकसित भारत के सुरक्षा ढांचे को नया आयाम देंगी।

वर्तमान में विभिन्न राज्यों के गृह सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लंच ब्रेक पर हैं, लेकिन जल्द ही वापस लौटकर अगले सत्र में शामिल होंगे। आगामी सत्र में भू-राजनीतिक चुनौतियों, आधुनिक पुलिसिंग मॉडल और नक्सलवाद पर पूर्ण विराम लगाने की अंतिम रणनीति पर गहन चर्चा होगी।यह कॉन्फ्रेंस देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने और भविष्य की सुरक्षा रणनीतियों को दिशा देने में मील का पत्थर साबित होने जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



