February 1, 2026
Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Jan 31, 2026

दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मोहन नगर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में पूर्व में भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 30 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का अवैध विक्रय किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी नितेश यादव को पकड़ा।
तलाशी में भारी मात्रा में नशीली टेबलेट बरामद
पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से
•अल्प्राजोलम की 13 पैकेट
•कुल 195 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट
•अनुमानित कीमत ₹78,000/-
•बिक्री की नगद रकम ₹500/-
जप्त की गई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस संबंध में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विवेचना में बिक्री पार्टनर भी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान आरोपी नितेश यादव के कथन के आधार पर उसके बिक्री पार्टनर खुर्शीद आलम, निवासी खुर्सीपार की पतासाजी की गई। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix