March 2, 2026
Raipur पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीली टैबलेट के साथ आरोपी आबिद खान  गिरफ्तार

Raipur पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीली टैबलेट के साथ आरोपी आबिद खान गिरफ्तार

Dec 10, 2025

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना टिकरापारा पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट नाइट्राजेपम की अवैध बिक्री की कोशिश कर रहे आरोपी आबिद खान उर्फ छोटा को रावणभांठा मैदान से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

900 नशीली टैबलेट बरामद
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक दोपहिया वाहन पर खड़ा होकर नशीली टैबलेट बेचने की फिराक में है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास 900 नग प्रतिबंधित नाइट्राजेपम टैबलेट पाई गईं।
वाहन व मोबाइल भी जब्त
आरोपी से नशीली टैबलेट के साथ-साथ
•एक्सेस 125 दोपहिया वाहन (CG 04 HN 5989)
•वीवो कंपनी का मोबाइल फोन
भी जब्त किया गया है।
जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 80,000 रुपये बताई गई है।

नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज
आरोपी के पास से बरामद प्रतिबंधित दवाओं के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 992/25, धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी से उसकी सप्लाई चैन और अन्य संभावित साथियों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: आबिद खान उर्फ छोटा
पिता: स्व. सरदार खान
उम्र: 29 वर्ष

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix