
नशे में धुत कार चालक ने इलेक्ट्रिक बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक सड़क हादसे में इलेक्ट्रिक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सदर बाजार स्थित जानकी ज्वेलर्स के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और शराब के नशे में धुत कार चालक ने युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही इलेक्ट्रिक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल युवक का नाम और पता
घायल युवक की पहचान दिनेश चौहान (26 वर्ष) पिता राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी चोरहा देवरी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वर्तमान में वह मुक्तिधाम चौक, सरकंडा क्षेत्र में निवासरत हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की जानकारी मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने व नशे की हालत में दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



