February 1, 2026
नशे में 120 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किसान, पुलिस ने समझाकर उतारा

नशे में 120 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किसान, पुलिस ने समझाकर उतारा

Feb 1, 2026

धान टोकन नहीं मिलने से था परेशान, तीन घंटे तक मचाया हंगामा, बाद में हुआ गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। धान टोकन नहीं मिलने से परेशान एक किसान शराब के नशे में 120 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। किसान ने करीब तीन घंटे तक टावर पर चढ़कर हंगामा किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम कसौंदी की है। किसान अनिल गढ़वाल (35 वर्ष) धान बिक्री से जुड़ी समस्या को लेकर काफी समय से परेशान था। नशे की हालत में उसने हाईटेंशन टावर पर चढ़कर ऐलान किया कि जब तक धान नहीं बिकेगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। टावर पर चढ़े किसान को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

तीन घंटे तक चला समझाइश का दौर
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बिजली विभाग को भी अलर्ट किया गया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत और समझाइश के बाद किसान को सुरक्षित नीचे उतारा।

उतारने के बाद भेजा गया जेल
पुलिस ने बताया कि किसान नशे में था और उसकी हरकत से जान-माल का खतरा पैदा हो सकता था। समझाकर नीचे उतारने के बाद उसे हिरासत में लिया गया और शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix