March 2, 2026
नशे के खिलाफ अभियान: रायपुर में 6 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

नशे के खिलाफ अभियान: रायपुर में 6 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Jul 29, 2025

रायपुर, 29 जुलाई 2025:

रायपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंदिर हसौद क्षेत्र में 6 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम के शेड में छापेमारी कर इन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा और उनके कब्जे से 61,000 रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया।

मुखबीर की सूचना पर छापेमारी

पुलिस को 27 जुलाई 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम के शेड में कुछ व्यक्ति गांजा रखकर उसकी बिक्री की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मंदिर हसौद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दो व्यक्तियों को चिह्नित किया। पूछताछ में उनकी पहचान करण यादव (25 वर्ष) और विजय कुमार मानिकपुरी (28 वर्ष), दोनों मंदिर हसौद के निवासी, के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके थैले से 6 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 61,000 रुपये है।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 316/25, धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

नशे के खिलाफ विशेष अभियान

रायपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को नशा तस्करों की पतासाजी और कार्रवाई के लिए सक्रिय किया गया है। इस अभियान के तहत मुखबीरों के जरिए सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं और पेट्रोलिंग को भी तेज किया गया है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी मंदिर हसौद निरीक्षक आशीष यादव, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक मुकेश सोरी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भार्गव, जसवंत सोनी, आरक्षक मुनीर रजा, तुकेश निषाद और लक्ष्मीनारायण साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

  1. करण यादव, पिता बुधराम यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी मंदिर हसौद, रायपुर।
  2. विजय कुमार मानिकपुरी, पिता मनमोहन दास मानिकपुरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम छतौना, मंदिर हसौद, रायपुर।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix