
Durg पुलिस का “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान, नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर लगातार सख्त कार्रवाई
दुर्ग पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले के प्रमुख मार्गों, ग्रे स्पॉट और ब्लैक स्पॉट पर शाम से देर रात तक ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है।
1309 वाहन चालकों पर कार्रवाई
वर्ष 2025 में जनवरी से 25 दिसंबर तक नशे में वाहन चलाने वाले कुल 1309 वाहन चालकों के वाहन जब्त कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
1.33 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना
माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अन्य धाराओं को मिलाकर कुल 1 करोड़ 33 लाख 89 हजार 800 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया
नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश का प्रयास
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नशे में वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस दुर्ग सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नशे में वाहन कदापि न चलाएं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



