
Narayanpur में 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, गांव का ही युवक गिरफ्तार
नारायणपुर, 5 जनवरी 2026: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। 11 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

घटना का विवरण
घटना 31 दिसंबर की है, जब पीड़िता खेत पर गई थी। आरोपी संजू कुमेटी (22 वर्ष), जो गांव गुनेर का निवासी है और पीड़िता के परिवार से परिचित था, अक्सर सल्फी पीने के बहाने उनके घर आता-जाता था। उसने बालिका के अकेले होने का फायदा उठाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब बालिका रोने लगी और पकड़े जाने का डर हुआ, तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को कोसरा खेत में फेंककर फरार हो गया।
पुलिस जांच और गिरफ्तारी
31 दिसंबर को ही बालिका के लापता होने पर सोनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। 4 जनवरी को खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुरिया के निर्देश पर जांच टीम ने तेजी से कार्रवाई की। संदेह के आधार पर आरोपी संजू कुमेटी को हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में उसने पूरा अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



