March 4, 2026
नारायणपुर में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 70 लाख के ईनामी सहित 16 ने छोड़ा हथियार

नारायणपुर में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 70 लाख के ईनामी सहित 16 ने छोड़ा हथियार

Oct 8, 2025

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 70 लाख रुपये के ईनामी नक्सली सहित कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 पुरुष और 7 महिला नक्सली शामिल हैं।

डिप्टी कमांडर सहित बड़े नक्सली शामिल
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक डिप्टी कमांडर स्तर का नक्सली भी शामिल है, जो कई बड़ी आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रॉबिंसन गुड़िया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ये नक्सली लंबे समय से पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने हुए थे। ये नक्सली नारायणपुर, अबूझमाड़, ओरछा और बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे और अलग-अलग नक्सली दलों से जुड़े थे।

नक्सल उन्मूलन अभियान को मिली मजबूती
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के इस कदम से नक्सल उन्मूलन अभियान को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस की आत्मसमर्पण नीति के तहत इन नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। यह कदम न केवल क्षेत्र में शांति स्थापित करने में सहायक होगा, बल्कि अन्य नक्सलियों को भी आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करेगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix