
मैनपाट में मजदूर की पत्थर से हत्या का मामला: तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
सरगुजा। जिले के मैनपाट कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारीडीह में एक मजदूर की पत्थर से निर्मम हत्या किए जाने के मामले में 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। मृतक पश्चिम बंगाल से मैनपाट आया हुआ था और बिल्डर्स कॉलोनी में सेंट्रिंग का काम करता था।

घटना का खुलासा
मामला बीते मंगलवार, 4 नवंबर की सुबह सामने आया, जब पुलिस को सूचना मिली कि कुदारीडीह गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान थे, जो पत्थर से वार किए जाने की ओर इशारा करते हैं। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी राजू कर्मकार के रूप में हुई, जो मैनपाट के बिल्डर्स कॉलोनी में सेंट्रिंग का काम कर रहा था।
हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंका गया
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने पहले राजू कर्मकार पर पत्थर से हमला किया और फिर शव को सड़क किनारे ठिकाने लगाया। आसपास के मजदूरों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं
घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन मैनपाट और सरगुजा पुलिस दोनों के हाथ अब भी खाली हैं। पुलिस टीमें लगातार इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही हैं।
पुलिस जांच जारी
कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि “हत्या के पीछे आपसी विवाद या व्यक्तिगत रंजिश की आशंका है। आसपास के मजदूरों और ठेकेदारों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



