
नंदनी रोड शराब भट्टी के सामने तलवारबाजी: दो आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग, 21 जून 2025:
थाना छावनी पुलिस ने नंदनी रोड पर अंग्रेजी शराब भट्टी के सामने धारदार तलवार लहराकर लोगों को डराने और गाली-गलौज करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद की गई है।
घटना का विवरण
प्रार्थी टेकेश कुमार देवांगन की शिकायत पर छावनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। घटना में शामिल आरोपियों ने शराब भट्टी के कर्मचारी से पैसे की मांग की और आसपास के लोगों को तलवार लहराकर डराया-धमकाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकरम खान, निवासी शीतला मंदिर के पास, कैंप 02, भिलाई और बंटी खान उर्फ अजीम, निवासी मछली मार्केट, कैंप 02, भिलाई के रूप में हुई है। उनके कब्जे से बरामद तलवार के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



