March 6, 2026
Jashpur : नकली सोने से 10 लाख की ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार

Jashpur : नकली सोने से 10 लाख की ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार

Dec 2, 2025

जशपुर। जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली सोने का बिस्किट दिखाकर 10 लाख रुपए की ठगी करने पहुंचे तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 450 ग्राम का नकली सोने का बिस्किट और एक कार भी जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

10 हजार रुपए एडवांस लेकर बनी थी विश्वास की जमीन

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने शिकायतकर्ता से पहले 10 हजार रुपए एडवांस लेकर विश्वास जमा लिया था। इसके बाद सौदा पक्का करने के नाम पर 10 लाख रुपए की मांग कर उन्हें मिलने बुलाया गया। शिकायतकर्ता ने एहतियातन सोने की जांच के लिए स्थानीय सुनार की मदद ली, जिसने बिस्किट को नकली बताया।

नवंबर में शुरू हुई थी सौदेबाजी

घटना की शुरुआत नवंबर में हुई, जब बलरामपुर निवासी कलाम खान ने ग्राम साईंटांगर टोली निवासी फिरोज हजाम से संपर्क किया। कलाम ने फिरोज को बताया कि उसके पास लगभग 450 ग्राम वजनी सोने का बिस्किट है जिसे वह कम कीमत पर बेचना चाहता है। इस लालच में फिरोज ने सौदे को आगे बढ़ाया।

मौके पर पहुंचकर फंस गए आरोपी

शिकायत मिलते ही लोदाम पुलिस ने पहले ही जाल बिछा दिया था। जैसे ही आरोपी नकली सोने का बिस्किट लेकर पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान नकली सोना, मोबाइल फोन और कार बरामद की गई।

पुलिस  की जांच

लोदाम थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपियों ने इससे पहले भी कहीं इसी तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix