
Rajnandgaon : नकली यूरिया (DEF) बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
राजनांदगांव जिले में पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली डीईएफ (डिज़ल एग्जॉस्ट फ्लूइड) बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चिचोला पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली उत्पाद जब्त किया।
2940 लीटर नकली डीईएफ बरामद
पुलिस ने मौके से 147 बाल्टियों में भरा कुल 2940 लीटर नकली डीईएफ जब्त किया है। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 92 हजार 85 रुपये बताई जा रही है।
यूपी निवासी आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी 19 वर्षीय ईशु यादव को गिरफ्तार किया गया है। वह मौके पर मौजूद था और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस के अनुसार गिरोह का मुख्य सरगना जुम्मन खान फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

नकली होलोग्राम और स्टिकर का इस्तेमाल
आरोपी महिंद्रा ऑयल, टाटा मोटर्स और गल्फ ऑयल जैसी बड़ी कंपनियों के नकली होलोग्राम और स्टिकर लगाकर नकली डीईएफ को असली बताकर बाजार में बेच रहे थे। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान के साथ वाहनों को भी खतरा हो सकता था।
शिकायत के आधार पर कार्रवाई
यह कार्रवाई थाणे (महाराष्ट्र) निवासी मंगल पांडे की लिखित शिकायत पर की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए छापा मारा और नकली उत्पाद जब्त किए।
कानूनी कार्रवाई जारी
आरोपी ईशु यादव के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



