
पंजाब में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनके परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
चंडीगढ़/पंचकूला। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उनके पुत्र अकील अख्तर की 16 अक्टूबर की रात हुई मौत से जुड़ा है।
मृत्यु और शुरुआती दावे
अकील अख्तर की मौत पंचकूला स्थित उनके आवास पर हुई थी। परिवार ने पहले इसे दवाइयों की ओवरडोज से हुई मौत बताया। लेकिन बाद में सामने आए एक वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दिया।

साजिश का दावा
27 अगस्त का वीडियो सामने आया, जिसमें अकील ने कहा कि उसके परिवार के लोग उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। वीडियो में अकील ने अपने पिता मोहम्मद मुस्तफा और पत्नी के बीच अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया।

परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप
अकील ने अपने परिवार पर मानसिक उत्पीड़न, जबरन रिहैब सेंटर भेजने, व्यवसाय से वंचित करने और शारीरिक प्रताड़ना करने के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनकी मां, बहन निशात अख्तर और पूरा परिवार उन्हें जान से मारने या झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस की जांच
इस मामले में पंचकूला पुलिस ने हत्या और आपराधिक साजिश के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि वीडियो और अन्य सबूतों की पड़ताल की जा रही है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



