
शादी में मर्डर: नाचते समय हाथ टकराने पर बढ़ा विवाद, चाचा की चाकू मारकर हत्या – 6 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर: बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बरतोरी में शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चुलमाटी के दौरान डीजे पर नाचते समय दो युवकों के हाथ आपस में टकराने से बहस शुरु हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बीच-बचाव करने आए दूल्हे के दोस्त के चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई ।

घटना ऐसे हुई
ग्राम खपरी निवासी कुश यादव अपने दोस्त बादल निषाद की शादी में शामिल होने बरतोरी आया था ।नाचते समय उसका हाथ संदीप निषाद से टकरा गया, जिस पर संदीप भड़क गया और कुश को थप्पड़ मार दिया। संदीप और उसके अन्य 5 साथियों ने मिलकर कुश की जमकर पिटाई की। कुश को बचाने पहुंचे उसके चाचा रामभजन उर्फ बड़कू यादव पर भी हमला कर दिया गया। हमलावरों में से एक ने चाकू निकालकर उनके सीने, माथे और आंख के नीचे तीन वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने रात में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 2 बालिग और 4 नाबालिग शामिल हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



