
दबोचा गया मुन्नाभाई! हाइटेक अस्पताल में 12वीं पास युवक कर रहा था ऑपरेशन, न डॉक्टर मिले न रजिस्ट्रेशन
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था से खिलवाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कसडोल विकासखंड के कटगी गांव स्थित एक निजी हाइटेक अस्पताल में 12वीं पास युवक को मरीजों का ऑपरेशन करते पकड़ा गया। SDM और BLO की टीम ने जब छापेमारी की तो अस्पताल में न कोई रजिस्टर्ड डॉक्टर मिला और न ही कोई मेडिकल स्टाफ। यहां तक कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया था।

ऑपरेशन करते पकड़ा गया 12वीं पास युवक
जैसे ही अधिकारी अचानक अस्पताल पहुंचे, ऑपरेशन कर रहा युवक दुखित राम उन्हें देख कर घबरा गया। जांच में पाया गया कि अस्पताल नर्सिंग होम एक्ट के तय मानकों की धज्जियां उड़ा रहा था। न योग्य डॉक्टर थे, न रजिस्टर्ड नर्स, न जरूरी मेडिकल सुविधाएं — इसके बावजूद यहां मरीजों का इलाज और ऑपरेशन तक किए जा रहे थे।
सुविधाएं नदारद, फिर भी ‘हाइटेक अस्पताल’ का संचालन
अधिकारियों ने पाया कि अस्पताल में जरूरी उपकरण, आपातकालीन सेवाएं, रजिस्टर, मेडिकल स्टाफ—सबकुछ गायब था। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ होता देख टीम ने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई और कार्रवाई की बात कही।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



