
Mungeli में ‘ऑपरेशन बाज’ की बड़ी कार्रवाई
ग्राम रैतरा से सट्टा खेलते युवक की गिरफ्तारी
मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत सट्टा गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। इसी क्रम में थाना चिल्फी पुलिस ने ग्राम रैतरा में दबिश देकर संजय उर्फ संजु साहू (23) पिता अजय साहू, निवासी पथर्रा को सट्टा खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

मोबाइल, नगद सहित कुल 75,700 रुपये बरामद
जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय साहू आम लोगों को पैसों का लालच देकर उनसे अंक तय करवाता था और मोबाइल व कागज पर सट्टा पट्टी लिखवाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 60,700 रुपये नगद, सट्टा पट्टी के कागज, 2 मोबाइल फोन (Oppo व Realme) तथा 1 डॉट पेन बरामद किया। जब्त मोबाइल व अन्य सामग्री की कीमत लगभग 15,000 रुपये आंकी गई। कुल जब्ती राशि 75,700 रुपये है।
जुआ निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज
थाना चिल्फी में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 174/25, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान उसका पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी जोड़ा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



