March 2, 2026
Mungeli: जर्जर School की छत का प्लास्टर गिरने से दो बच्चों को गंभीर चोटें

Mungeli: जर्जर School की छत का प्लास्टर गिरने से दो बच्चों को गंभीर चोटें

Aug 8, 2025


Mungeli, छत्तीसगढ़: जिले के बारदुली गांव, ग्राम पंचायत के सरकारी प्राथमिक स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से एक दुखद हादसा सामने आया है। इस घटना में दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं।


जानकारी के अनुसार, बारदुली गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल की छत की स्थिति काफी समय से खराब थी। हादसे के दौरान छत का प्लास्टर अचानक गिर गया, जिसके नीचे दबकर दो बच्चे घायल हो गए। एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके लिए उसे तीन टांके लगाने पड़े।
घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। इस लापरवाही से परिजनों में आक्रोश है, और वे स्कूल भवन की मरम्मत और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल की इमारत लंबे समय से रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुकी थी, जिसे लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix