
मुंबई : सोने की तस्करी का बड़ा हॉटस्पॉट बना मुंबई एयरपोर्ट, DRI की रिपोर्ट में खुलासा
2024-25 में 1,073 किलो सोना जब्त, कीमत करीब 785 करोड़ रुपये
मुंबई। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की ताजा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट देश में सोने की तस्करी का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। वर्ष 2024-25 के दौरान जब्त किए गए सोने की मात्रा और पकड़े गए मामलों की संख्या, दोनों के मामले में मुंबई एयरपोर्ट बाकी सभी हवाई अड्डों से काफी आगे रहा है।
चार राज्यों में केंद्रित रही तस्करी
DRI की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024-25 में सोने की तस्करी मुख्य रूप से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में केंद्रित रही। ये राज्य अपनी रणनीतिक भौगोलिक स्थिति, अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और ट्रांजिट रूट्स के कारण तस्करों के लिए एंट्री पॉइंट और री-डिस्ट्रिब्यूशन हब के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं।

एक साल में 1,073 किलो सोना जब्त
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024-25 के दौरान DRI ने कुल 1,073 किलोग्राम सोना जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 785 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में तस्करी के बढ़ते नेटवर्क और गतिविधियों की ओर इशारा करता है।
मुंबई एयरपोर्ट सबसे आगे
DRI ने स्पष्ट किया है कि जब्त किए गए सोने की मात्रा और पकड़े गए मामलों की संख्या, दोनों ही मामलों में मुंबई एयरपोर्ट शीर्ष पर रहा। बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और उच्च यात्री आवागमन के चलते तस्कर मुंबई एयरपोर्ट को प्रमुख माध्यम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
तस्करी रोकने सख्त निगरानी
एजेंसी का कहना है कि सोने की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एयरपोर्ट्स पर निगरानी और जांच को और सख्त किया जा रहा है। खुफिया इनपुट के आधार पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं, ताकि तस्करों के नेटवर्क को तोड़ा जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



