
म्यूल अकाउंट गैंग का भंडाफोड़! पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 78 ATM-क्रेडिट कार्ड समेत भारी बैंकिंग दस्तावेज जब्त
दुर्ग। दुर्ग पुलिस को सायबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

बस स्टैंड से पकड़ा गया मुख्य आरोपी
थाना पदमनाभपुर क्षेत्र में दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस मुख्य आरोपी लोकेश जाधव की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वह महाराष्ट्र के कल्याण भागने की फिराक में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्ग बस स्टैंड से उसे गिरफ्तार कर लिया।
ATM, चेकबुक और सिम कार्ड का जखीरा बरामद
मुख्य आरोपी लोकेश जाधव के कब्जे से
- 33 ATM/क्रेडिट कार्ड
- 15 चेकबुक
- 9 पासबुक
- 12 सिम कार्ड
बरामद किए गए।
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह यह अवैध काम अपने बड़े भाई टवन कुमार जाधव के साथ मिलकर करता था।
कई सामान जब्त
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने प्रगति मैदान बोरसी स्थित टवन जाधव के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान
- 28 ATM/क्रेडिट कार्ड
- 8 चेकबुक
- 8 पासबुक
- 4 सिम कार्ड
जब्त किए गए।
5 आरोपी गिरफ्तार, सभी जेल भेजे गए
पुलिस ने इस मामले में
विनय सिंह सेंगर। राजु गायकवाड और अमित मिश्रा को भी गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर आरोपियों से
🔹 78 ATM/क्रेडिट कार्ड
🔹 21 चेकबुक
🔹 18 पासबुक
🔹 16 अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड
जप्त किए गए हैं।
इन धाराओं में मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 566/25, धारा 317(4), 319(2), 61, 42(2), 42(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कैसे फंसते हैं लोग म्यूल अकाउंट जाल में
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को 20 हजार रुपये का लालच देकर उनके बैंक खाते, ATM और दस्तावेज हासिल करते थे, जिनका इस्तेमाल सायबर फ्रॉड में किया जाता था। दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई सायबर ठगों और म्यूल अकाउंट नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



