
मुजफ्फरनगर : वसुंधरा रेजिडेंसी में भीषण आग, परिवार के तीन सदस्य जलकर मौत
गैस सिलेंडर के फटने से लगी आग, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को वसुंधरा रेजिडेंसी कॉलोनी में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से इलाके में कोहराम मच गया। कॉलोनी के एक मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है।

फायर ब्रिगेड ने समय रहते की राहत-बचाव कार्रवाई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही नई मंडी थाना क्षेत्र की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
दूसरी मंजिल से बरामद किए गए तीन शव
अग्निकांड में दूसरी मंजिल से तीन शव बरामद किए गए हैं। घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर राहत-बचाव कार्य में जुटी रही।
आग लगने का कारण गैस सिलेंडर का फटना माना जा रहा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग गैस सिलेंडर फटने के कारण भड़की। पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही हैं और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
परिवार और कॉलोनी में मातम का माहौल
इस भयानक हादसे से पूरे कॉलोनी में मातम छा गया है। पड़ोसी और स्थानीय लोग घटना के प्रति शोक व्यक्त कर रहे हैं और प्रभावित परिवार को मदद पहुंचा रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



